Ghazipur News : पुलिस चेकिंग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


गाजीपुर : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 391/25 धारा 281/106/125(ए)/125(बी) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 3 जनवरी को उप निरीक्षक अश्ननी प्रताप सिंह मय हमराहियान द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम बघरी से वांछित अभियुक्त काशी (25 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम बघरी, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर को दबोच लिया गया। 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मंसूबों पर करारा प्रहार हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अश्ननी प्रताप सिंह मय फोर्स, थाना जमानिया शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये