Ghazipur News : ऑरेंज अलर्ट में जिला गाजीपुर


गाजीपुर : शनिवार को दिन की शुरूआत कोहरे और गलन के साथ हुई। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने सर उठाया। कोहरे के प्रकोप और दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

 जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से जिले में अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये