Ballia News : टोंस नदी की दुर्दशा पर समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने उठाई आवाज


बलिया  : रसड़ा नगर के ठाकुरबाड़ी निवासी समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने उपजिलाधिकारी रवि कुमार को पत्रक सौंपकर टोंस नदी की तत्काल साफ-सफाई एवं प्रदूषण रोकने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टोंस नदी क्षेत्रीय जनजीवन और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां 14 जनवरी मकर संक्रांति को हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए एकत्रित होते हैं।

विश्वजीत जायसवाल ने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान में नदी की स्थिति बेहद दयनीय है। नदी के जल में भारी मात्रा में कचरा, गंदगी और मृत जानवरों के शव तैर रहे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। इस दूषित पानी में स्नान करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।


उन्होंने मांग की कि मकर संक्रांति से पूर्व नदी में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं तथा भविष्य में नदी में गंदगी फेंकने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रवि कुमार ने सिंचाई विभाग को टोंस नदी की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये