Ghazipur News : गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में वांछित को पुलिस ने धर दबोचा

 


गाजीपुर : अपराधियों पर कसती शिकंजा नीति के तहत करंडा थाना पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट व BNS की गंभीर धाराओं गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में वांछित को पुलिस ने धर दबोचा वांछित भरत सिंह (54) पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम जमुआँव को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस के मुताबिक बड़सरा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर करकटपुर गंगा पुल के पास काली माता मंदिर से आरोपी को पकड़ा गया। अभियुक्त पर मु0अ0सं0 217/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है उस पर पहले से ही एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना करंडा शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये