गाजीपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मं भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के तहत विधानसभा स्तर पर पदयात्रा का आयोजन किया। इसी क्रम में गुरुवार को जहुराबाद विधानसभा में पदयात्रा संयोजक जितेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। यात्रा के आगे देशभक्ति गीत बज रहे थे। यह पदयात्रा श्री योगेंद्र सिंह चौहान बड़गैया इंटर कॉलेज लाला की बारी, बरेजी स शुरू हुई 'और आर.एस कॉन्वेंट स्कूल, बाराचवंर में एक जनसभा मं परिवर्तित हो गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी नेजनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल 'का जीवन राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उनके नेतृत्व में देश की छोटी-छोटी रियासतें स्वेच्छा से भारत में शामिल हुईं। उन्होंने देशवासियों को एकता और अखंडता का संदेश दिया।
भाजपा नेता डॉ. सानंद सिंह ने अपने 'संबोधन में 'कहा कि भारत के महापुरुषों का जीवन डतिहास देश की विरासत है, जो राष्ट्रीय एकता, अखंडता और 'समृद्धि में सहायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विगत 65 वर्षों के शासन में कांग्रेस सरकार ने महापरुषों की भावनाओं को कुचलने का काम किया, जबकि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के महापुरुषों, उनके इतिहास और विचारधारा का सम्मान किया है। यह भारत की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने अपनेजोशीले भाषण और लोकगीत के माध्यम से लोगों 'को आकर्षित किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिलामंत्री प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह 'टुनटुन", प्रफुल्ल सिंह, शुभाशुभ मिश्रा, धनंजय ओझा, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह 'झाबर'", विजय नारायण शर्मा, धरमेंद्र राय, ब्लॉक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, श्याम बिहारी वर्मा, धनंजय चौबे, कष्णानंद राय, आनंद पांडेय, संतोष कृशवाहा, मयंक राय, विश्व प्रकाश अकेला, देवंद्र सिंह 'देवा" , प्रसून सिंह, सुधीर कुमार सिंह, यशवंत सिंह, दीपक उपाध्याय और शिवजी सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यात्रा संयोजक जितेंद्र नाथ पांडेय ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं. श्यामराज तिवारी ने किया।


