गाजीपुर : बाराचवर विकासखंड के अंतर्गत पतार ग्राम सभा निवासी विपिन बिहारी सिंह
को पुनः सर्वसम्मति से बाराचवर द्वितीय मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता है।
प्रेस वार्ता में विपिन बिहारी सिंह ने बताया की भारतीय जनता पार्टी ने जो हमारे ऊपर विश्वास किया है मैं उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और इसी के साथ में संगठन के लिए पूरे ईमानदारी निष्ठा के साथ काम करूंगा कि हमारा संगठन हमारी पार्टी भारत और मंडल में नंबर वन पर काम हो।
वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।
