Ghazipur News : भाजपा बाराचवर प्रथम के मंडल अध्यक्ष बनाए गए अधिवक्ता मनोज राजभर

 


गाजीपुर : बाराचवर विकासखंड के अंतर्गत सिसई तौफीर ग्राम सभा निवासी मनोज राजभर(अधिवक्ता)को सर्वसम्मति से बाराचवर प्रथम मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

 यह भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता है। प्रेस वार्ता में मनोज राजभर ने बताया की भारतीय जनता पार्टी ने जो हमारे ऊपर विश्वास किया है मैं उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और इसी के साथ में संगठन के लिए पूरे ईमानदारी निष्ठा के साथ काम करूंगा कि हमारा संगठन हमारी पार्टी भारत और मंडल में नंबर वन पर काम हो।

 वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये