Ghazipur News : अतौली में भव्य दंगल, 100 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम

 


बाराचवर : विकासखंड बाराचवर के ग्राम सभा अतौली में शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस दंगल में करीब 100 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया।

दंगल देखने के लिए अतौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी पहुंचे। हजारों दर्शकों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर पूरे दिन उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा। पहलवानों के शानदार दांव-पेच और जोरदार मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।


ग्राम प्रधान धनु सिंह की अगुवाई में आयोजित इस दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हनुमान मंदिर के संत-महात्माओं द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।


इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, लालजी यादव, प्रधान डब्बू, प्रधान अनिल यादव, प्रसून सिंह (अध्यापक), हृदय यादव प्रधान, डॉ. अशोक यादव प्रधान, अखिलेश यादव प्रधान, राजन खरवार, डॉ. सत्यनारायण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये