महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज के जन्म दिन के अवसर पर रसड़ा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बन्धुओं ने नगरपालिका रसड़ा के पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी के आवास पर एकत्रित होकर पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी जी को फुल मालाओं से लादकर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर जन्म दिन की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं नगरवासियों ने एक स्वर में नाथ बाबा से दीर्घायु होने की कामना किया एवं नगरपालिका परिषद के मनोनित सभासद गणों को भी सम्मानित किया।
कौशलेंद्र गिरी जी ने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को धन्यवाद अर्पित किया एवं कहा की आप सबका स्नेह व सम्मान का आजीवन ऋणी रहूंगा कहा की आज कल कुछ अफवाहें मठ के खिलाफ विरोधियों द्वारा उड़ायी जा रही है गलत प्रचार प्रसार किया जा रहा है परन्तु मै आश्वस्त करता हूं की मठ द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं होगा जिससे जनहानि हो जो जहां है वहीं रहेगा मठ ने कभी किसी को उजाड़ा नहीं हमेशा बसाने में विश्वास रखता है। तत्पश्चात सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य रूप से अनिल सिंह पूर्व प्रमुख,सुभासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह,संतोष गुप्ता, भाजपा नेता अविनाश सोनी,संदीप कसेरा,विनय सोनी, निर्मल पाण्डेय मनोनित सभासद, संदीप सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा, सतीश सिंह मनोनित सभासद,ललित चौहान, सरदार मंजीत सिंह, विक्की गुप्ता,आमिर अंसारी,अमन सोनी, गुड्डू सिंह, विशाल जाधव, पूर्व सभासद निशू सिंह,दिलीप गुप्ता,मन्नौवर अली, समाजसेवी प्रवीण सोनी, अविनाश सिंह, सुनील सोनी, छट्ठु सोनी सहित क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे


