गाजीपुर के बाराचवर विकासखंड के सहजतपुर स्थित बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज में 60 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक विजेंद्र यादव द्वारा आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक विजेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने छात्रों की घर से विद्यालय तक की दूरी और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। उन्होंने देखा कि कई छात्र-छात्राएं पैदल विद्यालय आते हैं, जिससे उन्हें गर्मी में परेशानी होती है। साइकिल वितरण का उद्देश्य छात्रों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है, खासकर टॉपर छात्र-छात्राओं को।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रभारी राधेश्याम यादव, प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, वीरेंद्र कुमार, जगदीश, पारस यादव, प्रधान प्रतिनिधि हृदय नारायण यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, राकेश यादव, परशुराम यादव, अंजली यादव सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
