Ghazipur News : सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में “सत्यदेव जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

 


सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गांधिपुरम बोरसिया फदनपुर, गाज़ीपुर में “सत्यदेव जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गाज़ीपुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ यह प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुई।


विद्यालय परिसर में आयोजित इस परीक्षा को अत्यंत सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। सभी विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा दी। परीक्षा कक्षों की उचित व्यवस्था, सुव्यवस्थित बैठने की योजना तथा शिक्षकों की सतर्क निगरानी के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया बहुत ही सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रसेन तिवारी ने इस सफल आयोजन के लिए प्रबंध निदेशक डॉ. सनन्द सिंह एवं प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन ही इस प्रकार के बड़े आयोजन को सफल बनाने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और समर्थन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।


प्रधानाचार्य जी ने यह भी बताया कि सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल को अब कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए सी बी एस इ द्वारा मान्यता (Affiliation) प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि से अभिभावकों में काफी उत्साह है और विद्यालय में इन कक्षाओं सहित अन्य कक्षाओं में भी नियमित प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. सनन्द सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

वहीं प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने भी इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में विद्यालय के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री चन्द्रसेन तिवारी ने उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अवनीश राय समेत समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को इस जिला स्तरीय परीक्षा के सफल संचालन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अनुशासन के कारण ही यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी।

“सत्यदेव जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता” का सफल आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये