गाजीपुर, आदित्य सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 508वीं रैंक हासिल कर आजमगढ़ सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद विकासखंड स्थित सीधागर पारख बोध आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया।
आदित्य सिंह ने कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने पूरे भारत में 508वां स्थान हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत समारोह में डॉक्टर सुधाकर पाठक, राजेश सिंह, बृजेश सिंह (उ0प्र0 पुलिस), जयप्रकाश सिंह के पुत्र, पंकज यादव (ग्राम पंचायत अधिकारी), केशव जी, भानु प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह, बबन सिंह, रामदरश सिंह, शशिकांत सिंह, गुड्डू सिंह, राम प्रधान यादव, हरिशंकर यादव, विपिन सिंह, रामनिवास सिंह, अनुराग गुप्ता, और सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


