गाजीपुर : गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त अनुमति तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर, बलिया, मऊ तथा देवरिया जनपद के अंडर 19 वर्ग के पंजीकृत खिलाडियों का ट्रायल संपन्न हुआ| इस क्रम में एक तरफ जहाँ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने जनपद गाजीपुर, बलिया व मऊ के खिलाडियों का बारीकी से मूल्याङ्कन करते हुए जनपद की टीम के लिए खिलाडियों का चयन किया | वहीँ दूसरी तरफ वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी सीमान्त सिंह तथा संजय पाल ने क्रिकेट ग्राउंड, राजला रोड (भारत गैस गोदाम के पास) जनपद देवरिया में देवरिया के अंडर 19 वर्ग के खिलाडियों का मूल्याङ्कन कर खिलाडियों का चयन किया | ट्रायल प्रतिदिन प्रातः 08:00 से शुरू होकर शाम 05:30 बजे तक अनवरत चला ताकि सभी पंजीकृत खिलाडियों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किया जाये | सम्पूर्ण ट्रायल परिक्षण के दौरान चयनकर्ता मैदान में प्रत्येक खिलाडियों का बारीकी से पुनः मूल्याङ्कन करते रहें| दोनों ही कुशल एवं अनुभवी चयनकर्ताओं द्वारा चयनित खिलाडियों की सूची समय से उ०प्र०क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से प्राप्त अनुमोदित सूची के जनपद की टीम इस प्रकार है –
जनपद गाजीपुर अंडर 19 की टीम में दिव्यांश कुशवाह – 37, अभिनव सिंह – 112, अतित यादव – 127, हर्ष यादव – 135, सक्षम यादव – 138, यशराज चतुर्वेदी – 183, कुलदीप यादव – 225, आदित्य भूषण – 40, आदित्य सिंह कुशवाह – 129, आकाश श्रीवास्तव – 136, पीयूष सिंह – 150, अजय यादव – 72, नवीन यादव – 88, हार्दिक जयसवाल – 134, प्रखर उपाध्याय – 38, प्रशांत राय – 49 एवं श्रेयांश प्रधान – 56 को मुख्य खिलाडियों के तौर पर चयनित किया गया है एवं आदित्य सिंह – 145, अयान रैनी – 162, अर्पित सिंह – 29, विवेक कुमार बिंद – 114, विनीत कुमार पांडे – 59 एवं अनिवेश यादव – 52 का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया शामिल किया गया है।
इसी क्रम में जनपद बलिया अंडर 19 की टीम में अमन प्रकाश – 79, दीपक कुमार – 99, आनंद विजय सिंह – 170, पीयूष कुशवाह – 108, विराट मिश्रा – 197, आदर्श सिंह – 175, प्रशांत तिवारी – 188, आकाश यादव – 191, आरिफ़ राजा – 198, आदित्य कुमार सिंह – 212, आयुष्मान सिंह – 223, समीर कुमार – 46, अजय कुमार – 137, अंकित वर्मा – 190, अभिषेक विश्वकर्मा – 194, अमन वर्मा – 196 एवं प्रतीक कुमार राय – 55 को मुख्य खिलाडियों के तौर पर चयनित किया गया है एवं आशुतोष कुमार – 147, संकल्प पांडे – 216, विशाल यादव – 21, -अंशुमान सिंह – 65, सुशील कुमार यादव – 189, उपेन्द्र चौरसिया – 210 एवं समीर राज सिंह – 218 का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया शामिल किया गया है।
जनपद मऊ अंडर 19 की टीम में जीशान अहमद – 180, आदित्य भारद्वाज – 104, रुद्रांश सोमवंशी – 14, शहंशाह फैयाज – 182, अखिल कुमार – 115, धनंजय कुमार – 178, अभिषेक यादव – 94, शशांक यादव – 30, विशाल यादव – 26, विश्वजीत प्रताप सिंह – 117, शिवांश सोमवंशी – 9, मो० अदनान – 68, गंभीर चौहान – 166, राहुल चौहान – 130, दिव्यांश गुप्ता – 118, अभिषेक यादव – 4 एवं अमन कुमार – 227 को मुख्य खिलाडियों के तौर पर चयनित किया गया है एवं अनिल राजभर – 58, अक्षत सिंह – 173, आयुष चौरसिया – 195, वैभव सिंह – 247, राज चतुर्वेदी – 10, वैभव कुमार – 48 एवं शिवांश सिंह – 61 का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया शामिल किया गया है।
जनपद देवरिया अंडर 19 की टीम में अंश कुमा राव – 56, शिवम यादव – 59, अनमोल कुमार – 83, आशुतोष यादव – 73, सुंदरम कुमार दुबे – 87, गुडनेश सहनी – 79, गौरव धर द्विवेदी – 60, लक्ष्य मिश्रा – 66, अभिनव कुमार – 57, ओम उपाध्याय – 72, युगांक सिंह – 118, विशाल यादव – 127, अविनाश दुबे – 130, विकास कुमार – 104, आशीष चौहान – 133, विनय विश्वकर्मा – 119 एवं सिद्दीकी अल्तमश मोहम्मद आशिक – 90 को मुख्य खिलाडियों के तौर पर चयनित किया गया है एवं आशीष – 71, शुभम यादव – 53, सूर्यांश – 65, वेदांत – 55 एवं रजत यादव – 121 का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया शामिल किया गया है
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के हितों के दृष्टिगत इस वर्ष 17 मूल खिलाडियों के अतिरिक्त भी खिलाडियों को टीम में स्थान दिया गया है ताकि सभी कुशल खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जा सके| उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जनपद की टीम का गठन किया गया है तथा इन सभी टीमों का अंतर-जनपदीय ट्रायल मैच के उपरांत मंडल की टीम का गठन किया जायेगा| चयन से सम्बन्धित सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सभी टीमों को समतुल्य बनाये रखने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यकता के अनुसार अन्य जनपद की टीम में भी स्थान दिया गया ताकि अंतर-जनपदीय ट्रायल मैच के दौरान सभी टीमें सुदृढ़ रहे और उनमे से बेहतर खिलाडियों का चयन कर मंडल की टीम का गठन किया जा सके|
