Ghazipur News : 13 साल पुराने मामले में फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


गाजीपुर : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस को सफलता मिली है। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रविवार 8 मार्च को उपनिरीक्षक विरेंद्र राय अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रहे थे। इसी दौरान ग्राम न्यायालय जमानियां द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत वाद संख्या 376/2013, धारा 308 भादवि के आरोपी पारस पासी पुत्र सूरज पासी निवासी सुजानपुर, थाना सुहवल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे न्यायालय द्वारा जारी वारंट की प्रति दिखाते हुए गिरफ्तारी का कारण बताया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये