Ghazipur News : वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


गाजीपुर : जिले में अपराधियों और बाल अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मु0अ0सं0-106/2025, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ढढनी तिराहे के पास उक्त बाल अपचारी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है और न्यायालयीन प्रक्रिया जारी है।

अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सुहवल शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये