Ghazipur News : पुलिस का कड़ा एक्शन : वांछित अभियुक्तों के खिलाफ 84 BNSS की उद्घोषणा, अब 85 BNSS की कुर्की की उलटी गिनती शुरू

 


गाजीपुर : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बहरियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा और कस दिया है। 15 जनवरी को थानाध्यक्ष बहरियाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2025 (धारा 61(2), 127(2), 109(1), 191(2), 352, 351(3), 115(2), 303(2), 117(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही की गई।

 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्त राकेश यादव एवं आकाश यादव निवासी ग्राम तियरा मठिया, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़, के घर के सदृश्य स्थान पर उद्घोषणा पत्र नियमानुसार चस्पा किया गया तथा मुनादी कराकर आमजन को अवगत कराया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि अभियुक्तगण नियत समय में मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय के आदेश के क्रम में उनके विरुद्ध 85 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामले शामिल हैं।

कार्यवाही में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, उप निरीक्षक उमेश चन्द्र यादव मय फोर्स, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये