Ghazipur News : पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को

 


गाजीपुर : अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बिरनों पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 181/2025 धारा 64(1), बीएनएस 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी अमरजीत चौहान को धर दबोचा। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह मय हमराह टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर बद्दोपुर नहर पुलिया के पास से आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने ले जाकर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी अमरजीत चौहान पुत्र बेचन चौहान निवासी तियरा, थाना बिरनो है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह मय हमराह, थाना बिरनो शामिल रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये