गाजीपुर 'पुलिस ने नाबालिग लडकी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरेसर थाना पुलिस ने आरोपी शुभम उपाध्याय को खारा गांव जाने वाले मोड पकड़ा।
शुभम उपाध्याय (21) धनंजय उपाध्याय का पुत्र है। वह 'सुरेमनपुर उपाध्यायपुर का रहने वाला है। उस पर थाना स्थानीय में मुकदमा संख्या 172|25 के तहत धारा 65(1 ) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L|6 में मामला दर्ज है। बरेसर थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 सितंबर 2025 को यह गिरफ्तारी की।
पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी अपराध 'और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
