
भांवरकोल : क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित ब्रह्मास्थान श्रीराम जानकी धाम मन्दिर परिसर में समाजसेवी चन्द्रशेखर चतुर्वेदी व पूर्व अभियोजन अधिकारी पारसनाथ राय के संयुक्त सहयोग से 25 आंवले का पौधा
लगाया गया।इस मौके पर चन्द्रशेखर चतुर्वेदी ने पौधे लगाते हुए उनकी परवरिश का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष निरंतर हो रहे पौधरोपण के सुनहरे नतीजे आने वाले वर्षों में नई पीढ़ी को देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि आंवले का वृक्ष साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप है। यह वृक्ष श्री विष्णु को अत्यंत प्रिय है।
विष्णु भगवान को प्रिय है और इसके स्मरण मात्र से गोदान के बराबर फल मिलता है। यह सदा ही सेवन के योग्य है। कहा गया है कि इस वृक्ष के मूल में विष्णु, ऊपर ब्रह्मा, स्कंद में रुद्र, शाखाओं में मुनिगण, टहनियों में देवता, पत्तों में वसु, फूलों में मरुद्रण तथा फलों में प्रजापति विद्यमान होते हैं। आंवले को अमृतफल भी कहा जाता है। यह वैज्ञानिक रूप से भी आंवला स्वास्थ्यवर्द्धक है।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि साल में सार्वजनिक स्थानों पर कुछ पौधे जरूर लगाएं।
पूर्व अभियोजन अधिकारी पारसनाथ राय ने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की
उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि शुद्ध वायु एवं स्वास्थ्य की दृष्टिकोण को देखते हुए कम से कम एक पौधा अपने घर, कार्यालय, बागानों,उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों, निकट मंदिरो व धर्मशालाओं में अपना कर्तव्य समझ कर अवश्य लगाने की अपील की।साथ ही कहा कि पौधा लगाने के बाद उसे संरक्षित करने का उपाय एवं बचानें के लिए संकल्प ले।इससे आसपास का पर्यावरण हरा भरा होगा, तभी बढ़ते प्रदूषण से वर्तमान और भविष्य में भी निजात मिलेगी।
इस मौके पर मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा समाजसेवियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर हेमनाथ राय, रविन्द्र राय, ओमप्रकाश राय, सर्वेश राय , दिनेश राय, हरिशंकर पांडेय,दिनेश राय ,सतेंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।