Ghazipur News : जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला

 


गाजीपुर‌ : जनपद में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार चार उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान स्थान से हटाकर नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसके बाद स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

1. उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को थाना सैदपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सिरगिथा, थाना नंदगंज भेजा गया है।

2. उपनिरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी प्रभारी रजागंज, थाना कोतवाली बनाया गया है।

3. उपनिरीक्षक श्री ओम प्रकाश को थाना मरदह से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी बाराचवर, थाना बरेसर भेजा गया है।

4. उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी रजागंज, थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कामायनी, थाना गहमर नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये