Ghazipur News : भाजपा ने किया बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण,शोभायात्रा का स्वागत

 


गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले भर की प्रतिमाओं पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सम्मान से मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विचार गोष्ठी मे बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान देश का पूज्य पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनके जीवन से जुड़े स्थानों को विकसित कर पंचतीर्थ बनाया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना बाबा साहब के सिद्धांतों पर चल कर ही प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए शिक्षा ग्रहण किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सोच और सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहे। बाबा साहब के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया।

गोष्ठी का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, शशिकांत शर्मा विनोद अग्रवाल, साधना राय, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विरेन्द्र चौहान, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, शशांक राय, गर्वजीत सिंह,गौरव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। 

लंका अम्बेडकर पार्क मे भाजपा द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण -

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर पार्क लंका पर बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सम्मान मे नारे लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बाबा साहब के समरसता और सामाजिक सद्भाव पर काम कर रही है।इस अवसर पर उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को पढा , जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद,प्रीति गुप्ता,अभिनव सिंह, अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, योगेश सिंह, अनुराग सिंह, रूपेश सिंह,किरन सिंह शिवम त्रिपाठी,शशांक राय, हर्षित सिंह, शशिकांत शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा का सकलेनाबाद में किया स्वागत-

गाजीपुर लंका से कचहरी मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क से निकली बाबा साहब की शोभा यात्रा का नगर के सकलेनाबाद मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैम्प लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों को मीठा खिलाकर पानी पिलाया।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, साधना राय, विनोद अग्रवाल,अभिनव सिंह छोटू,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय, अविनाश सिंह, विरेन्द्र चौहान, सोमेश मोहन राय,नन्दु कुशवाहा, रुपेश सिंह, योगेश सिंह, रामेश्वर तिवारी, वरुण प्रकाश गुप्ता, आनन्द गुप्ता, शशांक राय,राजन प्रजापति आदि शामिल थे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये