(उतराव) गाजीपुर, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव निवासी देवेन्द्र राय उर्फ मुन्ना पुत्र रामानन्द राय 50 वर्ष विद्युत फाल्ट ठीक करते समय विद्युत प्रवाह की चपेट मे आ तार पर लटक गया और मौत हो गयी।
रविवार को दिन के लगभग 1 बजे लठठूडीह गांव में तीन दिन से सप्लाई रूक जाने पर लाइन ठीक करने हेतु सेट डाउन लेकर पोल पर चढ गया अभी लाइन ठीक कर ही रहा था तब पावर हाउस करीमुद्दीनपुर दृरा विद्युत प्रवाह शुरू कर दिया गया।
प्रवाह आते ही मृतक शिर के बल ट्रान्सफार्मर के पास तार पर लटक गया और मौत हो गयी।
मृतक सुरक्षा उपकरण नहीं पहना था अन्यथा मौत से बंच सकता था।
सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और मौके पर सैकड़ों ग्रामिणो का जमावड़ा हो गया ।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार पुलिस कर्मियों संग मौके पर पंहुच गये।
सूचना मिलते ही परिजन मृतक के तीनों पुत्र रोशन अंकुर व अतुल के साथ पंहुच गये।
मृतक पांच भाईयों मे चौथे नंबर पर था । मृतक पति की सूचना पा पत्नी अनिता राय दहाड़े मार बिलखने लगी।
लटकती लाश उतारने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने विद्युत विभाग को सूचित किया। लेकिन जानकारी होते ही पावर हाउस के समस्त कर्मचारी अपनी मोबाइल स्वीच आफ कर भाग गये। इस हाल मे समाचार लिखने तक लाश तार पर झुलती रही।
मृतक के बडे पुत्र रोशन राय ने पावर हाउस कर्मचारी अवधेश पाल को मौत का दोषी मानते हुए नामजद तहरीर दिया।
थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तहरीर प्राप्त कर कारवाई मे जुट गए।
