गाजीपुर : करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर बाजार में बुधवार को एक बच्चा लावारिस हाल में मिला था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसके पहचान का प्रयास किया लेकिन बोल न पाने के चलते अब तक उसका पता नहीं चल सका था।
जिसके बाद थानाध्यक्ष ने अपना सीयूजी नंबर 9454403452 को साझा करते हुए इस पर परिजनों की सूचना देने की अपील की थी।
जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चे की पहचान पंडित पुत्र अनिल कुमार निवासी बसंत पट्टी थाना करंडा है।
पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
