(उतराव) गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप लठ्ठूडीह गांव निवासी मछली विक्रेता गंगा विशुन चौधरी उम्र लगभग 50 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन करीमुद्दीनपुर थाना पहुंचे।
लठ्ठूडीह गांव निवासी गंगा विशुन चौधरी पुत्र स्व० कपिलदेव चौधरी निवासी लठ्ठूडीह मछली बिक्री कर खर्च चलाता था। इसी सिलसिले में अपनी मोपेड वाहन से मछली खरीदने जा रहा था। बाराचवर से पहले नारायणपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के समीप पंहुचते ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस व मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज हेतु बाराचवर स्वास्थ केन्द्र भेजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुला शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक अविवाहित था।
