गाजीपुर : बाराचवर विकासखंड के अंतर्गत शेरपुर ढोटारी निवासी जननेता स्वर्गीय श्रध्येय बासुदेव पाण्डेय के प्रथम पुण्यतिथि पर संपूर्ण परिवार सहित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में संस्था श्रध्येय बासुदेव आरोग्यम सेवा न्यास के तत्वावधान में सरकारी डॉक्टर जनों की उपस्थिति में समाजसेवा के रूप में अपने निवास गृह जनपद गाजीपुर के उनके पैतृक ग्रामसभा शेरपुर ढोटारी में मेडिकल जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया।
जिसका सैकड़ों ग्रामवासियों ने उपस्थिति दर्ज कर लाभ उठाया बासुदेव पाण्डेय के समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए उनके नाम को जीवंत बनाये रखने का हम सभी परिवार के सदस्य सदैव प्रयत्न करेंगे और आने वाले समय उनकी स्मृति में गुरुकुल वेद विद्यालय की स्थापना करने की भविष्य में योजना भी है जिससे ग्रामीण परिवेश में वेद मंत्रों की ध्वनि गुंजायमान हो ।
इस कार्यक्रम का आयोजक रजनीश पाण्डेय व मुकेश पाण्डेय किया। इस कार्यक्रम में स्व. बासुदेव पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


