गाजीपुर, दिनांक 16 फरवरी 2025 को ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर में वार्षिक उत्सव मनाया गया इस अवसर पर ताज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर मसूद अहमद की शिक्षिका अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिटायर्ड श्रीमती जरीना कैसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रभा हांडा ,डायरेक्टर सेंट जॉन स्कूल, अलीगढ़ भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर आसपास से आए बुद्धिजीवी वर्ग बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे जिसमें विशेष तौर से श्री नर्धेश्वर राय श्री कृपा शंकर सिंह फादर पी विक्टर पत्रकार विकास राय , रवि गिरी, ओम प्रकाश पांडे आदि के अलावा सिवान से प्रोफेसर काजी मोहम्मद जावेद , गाज़ीपुर से अरशद जमाल , परवेज़ जमाल ,मिर्ज़ा मुसर्रत, इशरत मिर्ज़ा , बलिया से अब्दुल अव्वल , रिज़वान अंसारी , रज़ी अहमद शहीद के अलावा दुर्गामणि वर्मा,प्रेमचंद गुप्ता, सिद्धार्थ राय आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में
अभिभावक गण उपस्थित रहे। बच्चों ने कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत गा कर किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने नए पुराने समय को याद करते हुए ड्रामा स्किट और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष तौर से वृद्ध आश्रम नाटक ने बहुत से दर्शकों की आँखें नम कर दीं। नशा मुक्ति पर आधारित एक लघु नाटक से सभी को किसी भी प्रकार का नशा न करने का संदेश दिया।
बच्चों को पढ़ाई के अलावा खेलकूद में भी आगे रहना और उन की अपनी रुचि के हिसाब से अपना भविष्य चुनने की आज़ादी पर आधारित एक नाटक से बच्चों ने अभिभावकों को यह संदेश दिया कि हर बच्चा समान नहीं होता उन की अलग अलग रुचि होती है। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए श्री नर्वदेश्वर राय ने विद्यालय की आधारशिला रखने वाले स्वर्गीय मोहम्मद रफ़िउल्लाह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और विद्यालय के वर्तमान डायरेक्टर डॉ० मसूद अहमद को शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ने ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों को आपना मनोबल ऊंचा रखने और निरंतर परिश्रम के साथ सही दिशा में अग्रसर रहने का आह्वाहन किया। श्री कृपा शंकर सिंह ने वर्तमान परिपेक्ष्य में अंग्रेज़ी भाषा के अलावा मात्र भाषा को भी सीखने और उस के बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि आज कल सभी व्यक्ति अपने परिवार और बच्चों की परवरिश की चिंता में लगा रहता है। ऐसे कम इंसान हैं जो समाज के सुधार और समाज की भलाई के लिए नि:स्वार्थ सेवा में लगे हों।
आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यक्ति समझ की भलाई के कार्य को भी अपना दायित्व समझे। बहादुरगंज से आईं ब्लूमिंग बर्ड की प्रधानाचार्य श्रीमती नसीम खान ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार और अनुशासित दिनचर्या ही से आप कामयाब हो सकेंगे। बलिया से आए समाज सेवी और शिक्षक ने अपने भाषण में सभी अभिभावक को बच्चों की रुचि के अनुसार उन के भविष्य के करियर को संवारने के अलावा एक अच्छा इंसान बनाने पर ज़ोर दिया। अगर किसी बच्चे के अंदर दूसरों के प्रति सद्भावना नहीं है तो उस के पढ़ाई और परवरिश दोनों ही निरर्थक है। उन्होंने
डॉक्टर हैदर अली खान का विद्यालय और बच्चों के लिए भेजा संदेश पढ़ कर सुनाया जिस में उन्होंने विद्यायल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को अपना भविष्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वाहन किया। अमेरिका से आई मुख्य अतिथि श्रीमती ज़रीना कैसर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षक और विद्यार्थी के संबंध को प्रगाढ़ बनाने और अनुशासित जीवन को सफलता का रहस्य बताया। उन के साथ आईं अलीगढ़ सेंट जॉन की डायरेक्टर श्रीमती प्रभा हांडा ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय के सुनहरे भविष्य की कामना की।
श्री हीरामणि वर्मा ने बच्चों के कार्यक्रम और उन के प्रोत्साहन के लिए अभिभावकगण से अपील करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शुमायला तहज़ीब ने बखूबी किया। अंत में मेघावी छात्रों और हाउस ट्रॉफी के पुरस्कार वितरित हुए। विद्यालय द्वारा आए मेहमानों को शॉल और स्मृति चिन्ह दिया गया। ताज चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड जी एम ओएनजीसी , श्री इरशाद अहमद की तरफ से विद्यालय के शिक्षकों और सभी कर्मचारियो को भेंट दी गई।
अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मसूद अहमद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष तक कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की।








