गाजीपुर, बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज सहजतपुर बाराचवर गाजीपुर में 76वा गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है इसे प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। वक्ताओं द्वारा गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज के प्रबंधक बिजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में संविधान, शासन संचालित करने की व्यवस्था एवं नियमावली है जिसके माध्यम से विधि का शासन स्थापित करते हुए नागरिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की जाती है।
भारतीय गणराज्य में यह कार्य सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय गणतंत्र के संविधान में ही यह व्यवस्था है कि भारत का एक आम नागरिक भी भारत का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के पद पर निर्वाचित हो सकता है। विद्यालय के अध्यापक अंजनी के कुमार यादव ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र में समस्त अधिकार जनता में ही समाहित है। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत में संविधान का निर्माण संविधान सभा के द्वारा 26 नवंबर 1949 को भारतीय जनता को आत्मार्पित किया गया एवं 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण भारत में पूर्ण से लागू किया गया।
यह तिथि इसलिए चुना गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सन् 1930 में 26 जनवरी के दिन ही भारत में पूर्ण स्वाधीनता दिवस मनाया था। विद्यालय के प्रबंधक बिजेंद्र यादव के द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में विनोद यादव, दीपक सर, योगेंद्र कुशवाहा, अतेश कुशवाहा, रितेश तिवारी, मन्नू यादव, सुनील गुप्ता, दिनेश राजभर, कन्हैया गुप्ता, विनोद राजभर, रमेश सर, सूरज गुप्ता, अंकित यादव, प्रियंका चौहान, प्रिया कुशवाहा, कैक्सा बानो, सबीरा मेम, बब्ली परवीन, भारती मेम, अंशु मेम, करिश्मा सिंह सहित विद्यालय के सभी छात्राएं व अभिभावक गण उपस्थित रहे।