Ghazipur News : शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

गाजीपुर : शीतलहर और कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। आज सुबह घने कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ ही आवागमन पर काफी असर पड़ा। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लगातार तापमान में गिरावट के कारण बढ़ रही ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। 

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल रहने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने की संभावना है। बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड से लोग जूझते नजर आ रहे हैं।

 पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते गाजीपुर के तमाम क्षेत्रों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण बढ़ रही कड़ाके की ठंड से आम जन जीवन प्रभावित हैं। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचाव के प्रयास कर रहे हैं। बेतहाशा ठंड का सबसे अधिक असर गरीब तबके के लोगों और राहगीरों पर देखने को मिल रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये