Ghazipur News : 86 लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर

गाजीपुर : बिजली विभाग एक मुश्त समाधान योजना के जरिए बकायेदारों से बकाया वसूली में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गाजीपुर शहर, मोहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी करने वाले 86 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आज गाजीपुर शहर, मोहम्मदाबाद एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने एवं बकाया बिल वसूली हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गाजीपुर शहर में प्रकाश नगर उपकेंद्र के अंतर्गत अधिक लाइनलॉस क्षेत्र में 8 FIR दर्ज कराई गई। इसके अतिरिक्त रौजा उपकेन्द्र के अंतर्गत 10 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मोहम्मदाबाद एवं कुंडेसर उपकेंद्र के अंतर्गत हाइलाईन लॉस वाले फीडर पर 40 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

करीमुद्दीनपुर उपखण्ड के अंतर्गत करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र पर उतरांव क्षेत्र में 3 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त बाराचावर उपकेंद्र के अंतर्गत 10 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है एवं खैरबारी उपकेंद्र के अंतर्गत 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक दिन में 86 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने से बिजली चोरी एवं बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। जिसमें ब्याज में 90 प्रतिशत तक माफी दी जा रही है।

 उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग चलती रहेगी। जिसमें बकायेदार एवं बिजली चोरी करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। विद्युत वितरण खण्ड नगर के अंतर्गत एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 13 स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे है जिसमें बकायेदार उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन,बिल जमा कराने, बिल सुधार, बकाया वसूली, बिजली चोरी रोकने का भी कार्य किया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये