Ghazipur News : बाबू हर्षित मौर्य की मनाई गई श्रद्धांजलि सभा अल्पायु में हुआ निधन


श्रद्धांजलि सभा में 200 बच्चों को बांटी गई पाठ्य पुस्तक

 गाज़ीपुर, बिरनो आज सम्यक युवा मंच के संगठन सचिव हरेराम सिंह कुशवाहा जी के सुपुत्र बाबू हर्षित मौर्य जी के अल्पायु 8वर्ष में निधनोपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल ढ़ेबुआ बाजार में किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक महान,बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद सहित अन्य महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प व धूप समर्पित कर किया गया।


 बाबू हर्षित जी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा में परित्राण पाठ परम पूज्य भंते विक्रम बौद्ध जी के द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में 200 बच्चों को पाठ्य पुस्तक देकर के पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तो वहीं पर उपस्थित शिक्षकगण को घड़ी भेंट किया गया।

 श्रद्धांजलि सभा में डॉ लहजू सिंह कुशवाहा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ रमाशंकर राजभर, ग्राम प्रधान गुड्डू राजभर,ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह कुशवाहा, ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा, सम्यक युवा मंच के समस्त साथी गण अच्छेलाल सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा जय हिंद कुशवाहा ,राजेश कन्नौजिया ,राजेश कुशवाहा आदि लोगों उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये