गाजीपुर : हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर गाज़ीपुर में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। आज एन०सी०सी० कैडेट्स एवं 9वी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण से पहराजपुर गाँव तक तिरंगा शोभा यात्रा निकाला गया जिसका शुभारंभ फादर पी विक्टर द्वारा तिरंगे के साथ किया गया।
इस यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा भारत माता की जय तथा वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय नारा गूंज़ित होता रहा। तिरंगा शोभा यात्रा के दौरान बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु कुछ सम्मानित नागरिक रास्ते में मिठाई वितरित करते दिखाई दिए।
यह सराहनीय एवं देशभक्ति कार्य फादर पी० विक्टर द्वारा विगत वर्षो से पूरे जोश के साथ कराया जा रहा है।
आज के इस रैली में 92 यू०पी० बटालियन गाज़ीपुर के दो पी०आई० स्टाफ सी० एच० एम० सिंबू राम एवं हवलदार विष्णुकांत उपाध्याय भी उपस्थित रहे।



