Ghazipur News : टॉफी का लालच देकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोप, एफआईआर दर्ज

 


तीन दिनों तक दरिंदगी का आरोप, मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गाज़ीपुर : दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई अमानवीय और शर्मसार करने वाली घटना ने न केवल पूरे गांव बल्कि आसपास के इलाकों को भी स्तब्ध कर दिया है। टॉफी का लालच देकर 5वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में भय, आक्रोश और आहत करने वाला सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 22वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने बीते तीन दिनों तक पीड़िता को टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता की मां ने जब अपनी बेटी की हालत में बदलाव और असामान्य व्यवहार देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तत्काल दुल्लहपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये