Ghazipur News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा


गाजीपुर : बाराचवर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सोमवार शाम को यात्रा का शुभारंभ बाराचवर पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से हुआ। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय और बाराचवर बाजार होते हुए सैदय खानपुर स्थित भारत पेट्रोल पम्प तक पहुंची। 

वापसी में यात्रा लाला की बारी और लखनौली होते हुए बाराचवर बाजार से ब्लॉक मुख्यालय परिषद पहुंची। कार्यक्रम में शहीद जयप्रकाश पासवान के परिजनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। शहीद की छाया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, तिरंगा यात्रा के संयोजक व मंडल महामंत्री अजय कुमार सिंह, पत्रकार यशवंत सिंह (मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा), मनोज राजभर (मंडल अध्यक्ष), विजय नारायण शर्मा, शिवशंकर गुप्ता (मीडिया प्रभारी), दीपक उपाध्याय(मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), प्रवीण वर्मा (तिरंगा यात्रा सहसंयोजक व ग्राम प्रधान), वीरेंद्र राय, शिवाजी सिंह, रामबचन, छन्नूलाल, रजनीश कुमार पांडेय, मासूम हैदर, दीपक सिंह, वीरेंद्र राय, कंचन पांडे, संध्या पासवान, रमेश सिंह, रामबचन बिंद, अश्वनी सिंह, पंथी राजभर और नंदलाल राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये