(उतराव) गाजीपुर : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास बाइक सवार पिता पुत्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत बैजलपुर गांव के रहने वाले कलंदर राम व उनकी पुत्री अंजलि मोटरसाइकिल से बलिया की तरफ जा रहे थे इसी बीच भरौली कला गांव पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें पिता पुत्री मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस मौके पर पहुंचे घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस द्वारा मोहम्मदाबाद चिकित्सालय भिजवाया। मुहम्मदाबाद पहुंचने पर इलाज के दौरान पिता कलंदर राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अंजलि को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल था मौके पर । इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का कहना था कि घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान पिता पुत्री की मौत हो गई।
