Ghazipur News : नंदगंज पश्चिम क्रासिंग पर रेलवे की पटरी के मरम्मत का कार्य होने से आवागमन बाधित

गाजीपुर : नंदगंज पश्चिम रेलवे क्रासिंग पर रेलवे विभाग द्वारा आज सुबह करीब 10:30 बजे से पटरी के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहन क्रासिंग के पास आकर फिर घूमा कर शादियाबाद मोड़ से हाईवे पकड़ कर अपने गंतव्य स्थान के लिए जा रहे है।

वाराणसी से आने वाली प्राइवेट व रोडवेज बसे यात्रियों को बाईपास पर उतार दे रहे है जिससे बाजार में पैदल ही आना पड़ रहा है।

जिससे महिला को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।समाचार लिख जाने तक अभी भी मरम्मत का कार्य जारी है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये