Ghazipur News : हाथ में फरसा,डंडा लेकर घर में घुस गए बदमाश, परिजनों से की मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल

 


गाजीपुर : करंडा थाना क्षेत्र में एक परिवार पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना का पूरा क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

घटना का विवरण- 

आनापुर सरया गांव के निवासी अजीत सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में एक तेरही कार्यक्रम के दौरान शैलेश यादव ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद मामला शांत हो गया।हालांकि, शनिवार शाम शैलेश यादव अपने साथी अंकित यादव, मनोज यादव, विनोद यादव और अन्य लोगों के साथ अजीत के घर पहुंचा। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में अजीत को सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके साथी विकास सिंह भी घायल हो गए।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा- 

यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जो मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है।

पुलिस की कार्रवाई-

करंडा थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि चार नामजद और पांच अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये