Ghazipur News : गुंडा माफिया अपराधी उत्तर प्रदेश के अंदर कहीं भी नहीं घूम रहे हैं-ओमप्रकाश राजभर


गाजीपुर (उतरांव) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के दुबिहां मोड़ तिराहे पर कुछ समय के लिए रुके। यहां उन्होंने उपस्थित जनता से बातचीत कर क्षेत्र के लोगों का हाल जाना। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर करीमुद्दीनपुर प्रधान प्रतिनिधि फैयाज अहमद से करीमुद्दीनपुर गांव में विकास कार्यों के विषय में बात किये। लोगों से वार्ता दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहा है। बिना किसी जाति-पात धर्म संप्रदाय के हर लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। अपराध पर नकेल लगा दिया गया है। गुंडा माफिया अपराधी उत्तर प्रदेश के अंदर कहीं भी नहीं घूम रहे हैं। जो भी गलत कार्य करने का दुस्साहस कर रहा है, उसको प्रदेश की पुलिस उसके किए गए गलत कार्यों के हिसाब से कार्रवाई कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ है जो विश्व के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव के रूप में जाना जाता है। इस महाकुंभ में देश विदेश सभी जगह से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हमारी सरकार कुंभ में पहुंचने वाले लोगों को ठहरने व त्रिवेणी में डुबकी लगाने की अच्छी सुविधा मुहैया करा रही है। उन्होंने आवाहन किया कि इस महाकुंभ में पहुंचकर डुबकी लगाएं तथा कुंभ में आए हुए ऋषि- मुनि, संत- जनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये