Ghazipur News : ट्रक के तेज रफ्तार से भारी हुआ नुकसान घंटों रहा आवागमन थप

 


(उतराव) गाजीपुर, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 विद्युत पोल टूट गये तथा सड़क के किनारे लगा पेड़ का एक हिस्सा टूट कर जमीन पर गिर गया जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मैं पेड़ की डाली हुआ पॉल को हटवा कर आवागमन सुचार कराया।

मुहम्मदाबाद- चितबड़ागांव मार्ग पर अनियंत्रित डम्फर ट्रक ने लठ्ठूडीह गांव के सामने शुक्रवार की रात को सड़क के किनारे लगे पेड़ व विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे पाकड़ के पेड़ का एक हिस्सा सहित छह विद्युत पोल टूट कर जमीन पर गिर गये। 

इसकी वजह से मुहम्मदाबाद- चितबड़ागांव मार्ग पर दोनों तरफ से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क पर पड़े पेन के हिस्से वह पल को हटाया जिसके बाद आवागमन सुचार हुआ। इसकी वजह से कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये