गाजीपुर से है जहां संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय गाजीपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय गाजीपुर के परिसर में निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षा का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर धर्मेंद्र कुमार पांडे के द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ ईरज राजा के उपस्थिति में किया गया.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षा के आरंभ हो जाने से जनपद गाजीपुर में कार्यरत पुलिसकर्मियों व अन्य सरकारी कर्मी अपने से संबंधित मुकदमों में कार्य स्थल पर ही अपनी गवाही अंकित कर सकेंगे. अब उन्हें गवाही हेतु गैर जनपद जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी,जिसे मुकदमों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा तथा संसाधनों की भी बचत होगी.
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2010 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संचालन हेतु वर्ष 2020 में ही नियमावली की स्थापना कर दी गई है. शासन की मंशा एवं नए आपराधिक कानून के अंतर्गत पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय दिलाने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षा एक अहम भूमिका निभाएगा.
