Ghazipur News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 


गाज़ीपुर : करंडा थाना क्षेत्र के कोटिया सराय मुहम्मदपुर गंगा घाट पर स्थानीय गांव निवासी युवक संदीप यादव(22) का शव मंगलवार की सुबह गंगा किनारे पानी में देखा गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।

मृतक सोमवार की की शाम के बाद से घर पर नही देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए छानबीन में जुट गई।

बड़सरा चौकी प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये