मुहम्मदाबाद तहसील के अदिलाबाद ग्राम में ज़मीन से सम्बन्धित एक मामले में गवाह के हत्या के आरोप को लेकर क़स्बा यूसुफपुर निवासी सबिहा खातून के पति लियाक़त अली ने पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर को जांच के लिये दिन सोमवार को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सबीहा खातून के पति लियाक़त अली ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि 24 मार्च 2024 को अदिलाबाद में एक ज़मीन का हिमांशु सिंह से पत्नी सबीहा खातून के नाम बैनामा कराया गया था। जिसमें फ़ारूक़ अहमद और लियाक़त अली दोनों गवाह के रूप में रहे हैं। सबीहा ने आरोप लगाया है कि मेरे बैनामा कराए ज़मीन पर उक्त गांव निवासी परवेज़ राईनी और मसीह अहमद ने आपत्ति लगा दी है जबकि मसीह अहमद सह खाताधारक भी नहीं हैं।
सबीहा खातून पत्नी लियाक़त अली ने आरोप लगाया है कि 11 नवम्बर 2024 को फारूक अहमद की 10 से 15 लोगों ने मिलकर हत्या करा दी है। इस आशय का प्रार्थना पत्र लियाक़त अली ने पुलिस अधीक्षक को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
