(उतरांव) गाजीपुर गुरूवार के दिन शाम को बाईक से सडक दुर्घटना मे घायल हुये युवक की बाराणसी मे इलाज के दौरान मौत हो गयी परिजन शव लेकर गाँव आ गये शव आते ही पुरे गाँव मे सियापा छा गया वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। शव का अंतिम संस्कार टौस नदी के घाट पर किया गया।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर गाँव निवासी नरेन्द्र सिंह का इकलौते पुत्र विकेश सिंह उर्फ लालु सिंह उम्र 26 बर्ष गुरूवार के दिन शाम को बाईक से बाजार करके घर जा रहा थे की बाईक अनियंत्रित होकर सडक के किनारे पेड से टक्कर हो गयी जिसमे वह गंम्भीर रूप से घायल हो गये सुचना पर पहुचे परिजन उन्हे मऊ स्थित निजी अस्पताल ले गये जहाँ से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर बाराणसी ट्मा सेन्टर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गयी।
परिजन रात्री मे ही शव लेकर घर चले आये। शव आते ही उनकी माँ नेहा सिंह तथा उनकी बहन नितु सिंह दहाडे मार कर बिलखने लगी जिससे वहाँ मौजुद लोगो की भी आखे नम हो गयी।
