Ghazipur News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहीता की मौत

 


(उतरांव) गाजीपुर : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में विवाहिता की मौत रहस्य में स्थिति में हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ग्राम बेनीपुर की रहने वाली नजरू निशा पत्नी आरिफ खान की मौत रहस्य में स्थिति में हो गया। इस संबंध में परिजनों का कहना है कि नजरू निशा मंगलवार की रात्रि को किसी काम से नल पर गई हुई थी इसी दौरान पैर फिसलने से उसके सर में चोट लग गया। परिजन उसे इलाज करने के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

जबकि इसके इतर बलिया जिले के फेफना थाना अंतर्गत मलिकपुर गांव निवासी मृतका के भाई मोहम्मद ताजीब खां का कहना है कि मेरी बहन की मृत्यु सामान्य परिस्थिति में नहीं हुए उसके साथ कुछ अनहोनी हुआ है उसके साथ मारपीट किया गया है जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। आस-पड़ोस के लोग भी मंगलवार की रात घर से झगड़ा की । फोन से पूछे जाने पर घर वालों द्वारा अलग-अलग बात कहा जा रहा था।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये