Ghazipur News : दहेज उत्पीड़न में पांच पर केस दर्ज

 


गाजीपुर : सादात नगर पंचायत की युवती अंजली कुशवाहा पुत्री चंद्रभान कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। अंजली कुशवाहा ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला पंजीकृत कराया है।

बताते चलें कि सादात नगर के वार्ड पांच निवासिनी अंजली कुशवाहा पुत्री चंद्रभान गुप्ता की शादी वर्ष 2020 में वाराणसी के भदहु चुंगी राजघाट निवासी धीरेन्द्र सिंह शेरा के साथ हुई थी। अंजली का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। 

थानाध्यक्ष सादात कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति धीरेन्द्र सिंह शेरा, ससुर रविन्द्र सिंह शेरा, सास कुसुमलता, ननद ज्योति और जेठान निधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये