बिरनो : बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर ग्राम रसूलाबाद में बच्चू यादव के आवास पर एक विचार गोष्ठी हुई जिसका विषय था "क्यों जरूरी है बाबा साहब"रहा।
मुख्य वक्ता कवि रामनिवास ने कहा कि "बाबा साहब जैसा विद्वान कभी कभी पैदा होता है,आज के नौजवानों को चाहिए कि बाबा साहब के विचारों से हम प्रेरणा ले।
जिन विषम परिस्थितियों में बाबा साहब ने अपनी पढ़ाई जारी रखा वह काबिले तारीफ है। संविधान की रचना में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।इस गोष्ठी में चंचल संचालन,सुभाष पहलवान, अतुल कुमार,विशाल,ओमकार, शिवम,इंद्रदेव,सल्लू मौजूद आदि रहे।
