Ghazipur News : खरडीहा महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा में धरा गया मुन्ना भाई



(उतरांव) गाजीपुर भांवरकोल थाना क्षेत्र के खरडीहा महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा में अपने मित्र वरुण चौधरी की जगह परीक्षा देने आए युवक को परीक्षा में तैनात अध्यापकों ने युवक को पकड़कर प्राचार्य कुंवर भानु प्रताप सिंह को सौंपा। 

प्राचार्य ने युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए युवक से पूछताछ की तो पता चला कि युवक कोटवा नारायणपुर का रहने वाला है और वह अपने मित्र वरुण चौधरी की जगह पर परीक्षा देने आया है। उसका मित्र वरुण चौधरी मुंबई में नौकरी कर रहा है। 

इसके बाद प्राचार्य ने डायल 112 पर काल कर इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खबर लिखे जाने तक युवक से पूछताछ कर रही थी।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये